फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Private buses run following rules

-कोरोना कर्फ्यू में प्राईवेट बसों का संचालन शुरु, बेरोकटोक सडको पर दौड़ रही है-

Mon, 24 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Private buses run following rules
नियमों को ताक पर रखकर दौड़ती निजी बसें
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्प्यू की गाइड लाइन के नियमों को ताक पर रखकर निजी बसों का संचालन पिछले 15 दिनों से हो रहा है।
कोरोना कर्फ्यू में शासनादेश के तहत यूपी रोडवेज की बसों के संचालन को छोड़कर निजी बसों के संचालन पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद पिछले 15 दिनों से अचानक निजी बसों का संचालन शुरूहो गया है। प्राईवेट बसें मुजफ्फरनगर, कैराना, बिड़ौली, झिंझाना और जिले के अन्य दूसरे मार्गों पर चल रही हैं। मुजफ्फरनगर-शामली, कैैैराना, बिडौली बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि सवारियों की सुविधा को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। उधर, एआरटी मुंशीलाल के मुताबिक कोरोना कोविड लाइन में प्राईवेट बसों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध है, मगर ठेका गाड़ी परमिट के आधार डीएम की अनुमति के आधार पर सिर्फ जिले में मजदूरों को छोड़ने के नाम पर प्राईवेट बसों का संचालन हो सकता है। जिले में 30-40 प्राईवेट बसें ठेका गाड़ी परमिट है। एसडीएम सदर संदीप सिंह का कहना है कि फिलहाल कुछ ग्राम प्रधान डीएम जसजीत कौर से मिलकर निजी बसों के द्वारा मजदूरों को छोड़ने के अनुमति दिए जाने की मांग की थी। डीएम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को बुलाकर मजदूरों को छोड़ने के लिए निजी बसों को कोरोना गाइड लाइन की पचास प्रतिशत सवारियों की अनुमति दिए जाने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के अवकाश पर जाने के बाद दूसरे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्य देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed