फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Principal will make people aware of Corona

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूक किया

Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Principal will make people aware of Corona
शामली सरस्वती विद्मा मन्दिर इन्टर कॉलिज में हवन करते छात्र व शिक्षक - फोटो : SHAMLI
सरस्वती शिशु मंदिर में कोरोना से मुक्ति को यज्ञ किया
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूकता अभियान चलाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में कोरोना से मुक्ति को यज्ञ किया गया।
बुधवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परचे लगाकर कोरोना वायरस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोराना वायरस से सावधानी ही बचाव है। उन्होंने साबुन, हैंडवॉश, पेपर शॉप आदि से सही तरीके से हाथ धोने के बारे में जानकारी दी। मानव कल्याण हेतु और कोरोना से मुक्ति हेतु वातावरण शुद्ध करने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। हवन में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा। धर्मेंद्र शर्मा द्वारा हवन कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी, संजीव बालियान, सतीश शर्मा, प्रवेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, रामकुमार, राजेंद्र प्रसाद गोयल, सुधीर कुमार, आशीष जैन, मुकेश कुमार, शिवकुमार धीमान, सविता गुप्ता, रमा शर्मा, सारिका शर्मा, रिचा संगल, रितु, नूपुर वशिष्ठ, कविता गुप्ता, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि कोरोना से बचाव और सुरक्षात्मक उपकरों में पीवीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क, एन-95 मास्क, ब्लीचिंग पाउडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed