{"_id":"59fb63a44f1c1b6f548ba942","slug":"principal-tell-show-cause-notice-to-the-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, सचिव को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, सचिव को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
notice
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव पटनी परतापुर में शौचालय निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
गांव पटनी परतापुर के लोगों ने पूर्व में अधिकारियों से शिकायत कर गांव में व्याप्त समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार सुबह जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद और एडीओ पंचायत मांगेराम शर्मा सफाई कर्मियों की टीम को साथ लेकर गांव पटनी परतापुर में पहुंचे।
वहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, तो वहां गंदगी और घास उगी मिली। इसके बाद सफाई कर्मियों की टीम बुलाकर विद्यालय परिसर में सफाई कराई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गांव में दो हैंडपंप का पानी का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया, जिसकी जांच जल निगम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद ने बताया कि गांव में शौचालय निर्माण में भी शिथिलता मिली। गांव में 180 शौचालयों का निर्माण होना था, लेकिन अभी तक 55 शौचालयों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम प्रधान इतवारी सिंह और ग्राम पंचायत सचिव सुशील कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।