{"_id":"6390d9be68c3fc7afd2da658","slug":"principal-surrenders-in-court-in-case-of-murder-of-mother-and-daughter-shamli-news-mrt6167056129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मां-बेटी की हत्या के मामले में सपा नेता का कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मां-बेटी की हत्या के मामले में सपा नेता का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
कैराना कोर्ट में सरेंडर करने के लिए जाता मां बेटी की हत्या का आरोपी प्रधान पति राशिद जंग
- फोटो : SHAMLI
मां-बेटी की हत्या के मामले में प्रधानपति का कोर्ट में आत्मसमर्पण
शामली, कैराना। मां-बेटी को कोल्ड ड्रिंक्स में जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे सपा छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गढ़ी दौलत के ग्राम प्रधानपति ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू के मजरा गढ़ीदौलत निवासी फुरकाना व उसकी बेटी नबिया को 22 सितंबर को जहर देने का आरोप लगा था, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई थी। मामले में गढ़ी दौलत के प्रधानपति व समाजवादी पार्टी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद जंग के अलावा मजाहिर, रफाकत, आबिद, जहूर व महिला जहूरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने मजाहिर, रफाकत, आबिद और जहूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को मामले में वांछित प्रधानपति राशिद जंग ने कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका यादव की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान उनके अधिवक्ता जानिसार की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई।
वहीं कोर्ट परिसर में प्रधानपति के सैकड़ों समर्थक जुट गए। जिस पर पुलिस एवं पीएसी ने कोर्ट परिसर में भीड़ लगाकर खड़े समर्थकों को दौड़ा दिया। उधर कोर्ट ने राशिद जंग को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।