{"_id":"6140eac38ebc3eb3a71c0349","slug":"principal-s-picket-ended-in-protest-against-the-installation-of-the-statue-shamli-news-mrt556238234","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा स्थापना के विरोध में प्रधानाचार्य का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा स्थापना के विरोध में प्रधानाचार्य का धरना समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिमा स्थापना के विरोध में प्रधानाचार्य का धरना समाप्त
शामली। महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में प्रतिमा स्थापना को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य और प्रबंधक को निर्देश जारी कर दिए। इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य विनेश त्यागी ने धरना समाप्त कर दिया।
कॉलेज परिसर में महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य आमने-सामने आ गए थे। प्रधानाचार्य विनेश त्यागी ने प्रबंध समिति को शासनादेश का हवाला देते हुए कॉलेज परिसर में प्रतिमा की स्थापना का विरोध किया था। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में प्रतिमा स्थापना के लिए चबूतरे के निर्माण का प्रयास किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने सोमवार को कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया था। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने प्रधानाचार्य व प्रबंधक को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि प्रतिमा स्थापना के लिए पूर्व में जारी शासनादेश का पालन किया जाए। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र के साथ में शासनादेश की प्रति भी भेजी है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर किसी महान पुरुष की प्रतिमा स्थापित करने के लिए शासन की अनुमति जरूरी है। जिला विद्यालय निरीक्षक का पत्र लेकर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष व नेशनल इंटर कॉलेज कांधला के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवेंद्र कुमार महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज नाला पहुंचे और प्रधानाचार्य विनेश त्यागी का धरना समाप्त कराया। इस अवसर पर मास्टर महेंद्र सिंह, मास्टर राजपाल शास्त्री, महिपाल सिंह पूर्व प्रधान नाला, राकेश कुमार, मोनू कुमार, मदन सिंह, रवि पवार, कपिल शर्मा, आरपी शुक्ला, रणसिंह, कंवरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।