फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Principal not taking interest in Inspire Award scheme, notice to 11

Shamli News: इंस्पायर अवार्ड योजना में रुचि नहीं ले रहे प्रधानाचार्य, 11 को नोटिस

Sun, 08 Sep 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Principal not taking interest in Inspire Award scheme, notice to 11
शामली। बच्चों द्वारा मॉडल बनाए जाने और उनके अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें आवेदन के अंतिम 30 सितंबर रखी गई है, लेकिन जिले के वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य इसमें रुचि नहीं ले रहे। आवेदन कम होने के चलते डीआईओएस ने 11 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी देकर आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहली जुलाई से शुरू हुई इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने की प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी दी गई थी। जनपद में संचालित 111 माध्यमिक विद्यालयों को अपने अपने स्कूल के पांच-पांच छात्रों को आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी वित्तविहीन कॉलेजों के प्रधानाचार्य इस कार्य में किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हाल यह है कि करीब दो महीने का समय बीत जाने के बाद अब तक वित्तविहीन कॉलेजों से बहुत कम आवेदन हुए है। जनपद में अभी तक लगभग 350 आवेदन ही हुए है, जबकि कम से कम 555 आवेदन करने जरूरी है। जबकि राजकीय और एडेड कॉलेजों से आवेदन किए जा रहे है। जिसके चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को लापरवाही बरतने वाले कॉलेजों के 11 प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजते हुए 15 सितंबर तक आवेदन बढ़ाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चयनित छात्रों को मिलेंगे दस हजार रुपये
डीआईओएस ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट के बाद उन्हें आगे इसी तरह नए प्रोजेक्टरों और ज्ञानवर्धक मॉडलों पर काम करने के लिए दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले के वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्य लगातार योजना की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दिए गए नोटिस
गुरु गोविंद सिंह सुंदर नगर चौसाना, चौधरी चरण सिंह कॉलेज ऊन, गेंदा सिंह कॉलेज हथछोया, चौधरी अजब सिंह कॉलेज जसाला, वैदिक इंटर काॅलेज कुड़ाना, आदर्श उच्चतर कॉलेज हसनपुर लुहारी, प्रगति इंटर कॉलेज कांधला, चौधरी छित्तर सिंह बलवा, जनता इंटर कॉलेज बहावड़ी, एवर ग्रीन कॉलेज कैराना, चौधरी अलीबाज मलकपुर कैराना को दिया गया।

सभी प्रधानाचार्य निर्धारित तिथि में छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- जेएस शाक्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed