फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prince wins first place in 1600 meter run

1600 मीटर दौड़ में प्रिंस ने पाया प्रथम स्थान

Wed, 21 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prince wins first place in 1600 meter run
कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा में दौड प्रतियोगिता का फीता काट कर शुभारंभ करते एमएलसी विरेन्द्र - फोटो : SHAMLI
1600 मीटर दौड़ में प्रिंस ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

कांधला। गांव पंजोखरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिल्खा सिंह दौड़ प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सहारनपुर निवासी प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बुधवार को क्षेत्र के गांव पंजोखरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक 1600 मीटर मिल्खा सिंह दौड़ में आसपास के जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी विरेंद्र सिंह ने किया। आयोजक नीरज चौहान ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। सहारनपुर निवासी प्रिंस ने 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को चार मिनट 19 सेकेंड में पूरा किया और प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। अंशुल निवासी सिंभालका ने दौड़ को चार मिनट 27 सेकेंड में पूरा कर 4100 रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। गांव भूरा निवासी माजिद ने चार मिनट 29 सेकेंड में पूरा करते हुए 3100 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। अमन निवासी लिलौन ने चार मिनट 32 सेकेंड में दौड़ पूरी की। उसे 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुजफ्फरनगर निवासी पुनीत ने चार मिनट 33 सेकेंड में पूरा कर 1100 रुपये तथा मेरठ निवासी निशांत ने चार मिनट 34 सेकेंड में दौड़ पूरी कर 500 रुपये का नगद पुरस्कार जीता। दोघट निवासी परशुराम, भारसी निवासी सूरज, बदरका निवासी कालू और भूरा निवासी ललित ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान ईशम सिंह, जितेंद्र चौहान, पिंकू चौहान, सागर चौहान, साधूराम, विक्रम सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा में दौड प्रतियोगिता  में भाग लेते खिलाडी

कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा में दौड प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed