{"_id":"684887201bddc9d76b0ebb4d","slug":"prime-minister-will-inaugurate-the-railway-statiprime-minister-will-inaugurate-the-railway-station-in-septemberon-in-september-shamli-news-c-26-1-smrt1047-143611-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेलवे स्टेशन का सितंबर माह में लोकार्पण करेंग प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेलवे स्टेशन का सितंबर माह में लोकार्पण करेंग प्रधानमंत्री
विज्ञापन
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली, मोदीनगर समेत दिल्ली मंडल के सभी रेलवे स्टेशनो का ऑनलाइन लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर माह में करेंगें। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां के मद्देनजर रेलवे के अधिकारी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण, फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जुट गए हैं।
शामली, मोदीनगर समेत दिल्ली मंडल के 32 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल किए गए थे। अमृत भारत योजना में 25 करोड 50 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई थी। गत छह अगस्त 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की मौजूदगी में 25 करोड़ 50 लाख रुपये की परियोजनाओ की आधारशिला रखी थी। पिछले 22 माह में शामली रेलवे स्टेशन का प्रथम चरण में शामली रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, फुटओवर ब्रिज का कार्य पूरा चुका है। प्लेट फार्म एक और दो की लंबाई बढाने कार्य अधूरा है। अमृत भारत योजना के इंजीनियर अकित मलिक ने बताया कि सितंबर माह में शामली- मोदी नगर समेत दिल्ली मंडल के नवीनीकरण कार्यो का आनलाइन लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवधि में अमृत भारत योजना के प्रथम चरण के कार्यो को पूरा कर लिया जाएगा।