{"_id":"5e25f54a8ebc3e4ae64c246c","slug":"prime-minister-gave-success-spells-to-students-shamli-news-mrt464893962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ने छात्र और छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र
शामली। परीक्षा पे चर्चा पर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई भी जीवन का एक हिस्सा है। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। अपने परिवार, शिक्षकों और मित्रों के लिए भी समय निकालें। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
पढ़ाई को जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए और साथ ही ये आंकलन करना चाहिए कि पढ़ाई से क्या लाभ है।
- अदिति सिंह, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली।
प्रधानमंत्री ने बताया कि कर्तव्य में ही अधिकार समाहित है। अर्थात जितनी निष्ठा से हम अधिकार प्राप्त करना चाहते हैं उतनी ही जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
अर्चिता धवन, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली।
प्रधानमंत्री ने हमें यह बताया कि जीवन में परीक्षा के अंक ही महत्वपूर्ण नहीं होते, बल्कि उस शिक्षा को हमने जिंदगी में कितना उतारा और उससे क्या लाभ प्राप्त किया यह महत्वपूर्ण विषय है
विज्ञापन
- ओईशी मित्रा, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली।
परीक्षा पे चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने यह कहा कि हमारे लिए टेक्नोलॉजी निरर्थक नहीं बल्कि उपयोगात्मक होनी चाहिए, जिससे कि परिवार और मित्रों के साथ भी समय बिताया जा सके, जिससे एक नए समाज का निर्माण होता है
- समीर, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली।
पीएम मोदी से सीख मिली है कि इंटरनेट का इस्तेमाल जितना जरूरी हो, उतना ही करें, इसमें ज्यादा समय नष्ट न करें।
-वंशिका गर्ग, कक्षा 8ए, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली।
प्रधानमंत्री ने बताया कि पढ़ाई के साथ अन्य एक्टीविटी में भी समय देना चाहिए। इससे मन स्वस्थ रहेगा और परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहेंगे।
-वैष्णवी भारद्वाज, कक्षा 8ए, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली।
पीएम ने बताया है कि इंटरनेट पर ज्यादा ध्यान न दें। इसका सदुपयोग करें। पढ़ाई के अलावा परिवार और शिक्षकों के साथ भी समय बिताना चाहिए।
-विदिशा, कक्षा 8ए, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली।
प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया कि जीवन में सफलता पाने के लिए पढ़ाई के साथ दूसरे सकारात्मक कार्यों में भी सक्रिय रहे। इससे उन्हें सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी।
आयुष शर्मा, कक्षा 11, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली।
पीएम मोदी ने बताया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य एक्टीविटी में रुचि रखनी चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे।
- बुशरा, कक्षा 12, श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली।
पीएम मोदी ने परीक्षा की तैयारी और जीवन में सफल रहने के टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि जितनी जरूरी पढ़ाई है, उतना ही जरूरी है कि खेल, संगीत, सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहना।
- अनम, कक्षा 10 श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली।