फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pressure to get a fake certificate made, Lekhpal threatened when he refused

Shamli News: फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने का दबाव, मना करने पर लेखपाल को दी धमकी

Sat, 19 Jul 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pressure to get a fake certificate made, Lekhpal threatened when he refused
फर्जी कागाजात - फोटो : अमर उजाला

थानाभवन। कस्बे में स्थित कानूनगो कार्यालय में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब आय प्रमाण पत्र बनवाने आए कुछ लोगों ने लेखपाल सतेंद्र कुमार पर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेखपाल के इनकार के बाद मौके पर विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन


लेखपाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह कार्यालय में नियमित कार्य कर रहे थे, तभी दो व्यक्ति आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। जब उनके दस्तावेज जांचे गए तो उनमें गड़बड़ी पाई गई। इस पर लेखपाल ने कहा कि वह फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र जारी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


लेखपाल के मुताबिक, उनके इनकार से नाराज होकर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही दोनों ने जबरन दस्तावेजों की फोटो खींचने की कोशिश की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल ने थानाभवन थाने में शिकायती पत्र देकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed