{"_id":"6a21cbdfa80b48c2b10c920a","slug":"preserving-heritage-and-connecting-it-with-tourism-shamli-news-c-26-1-sal1002-166902-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विरासत को सहेजकर पर्यटन से जोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विरासत को सहेजकर पर्यटन से जोड़ेंगे
Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
इस्सोपुर टील में जनसभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विरासत को सहेजकर पर्यटन से जोड़ेंगे। इस्सोपुर टील क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रदेश सरकार धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, सुंदरीकरण और पर्यटन विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी प्राचीन विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है, जिसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
गांव इस्सोपुर टील स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर जनसभा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि इस्सोपुर टील मंदिर की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करते हुए इसे पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
सभा को भाजपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा तथा पूर्व जिपं अध्यक्ष मनीष चौहान ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक एवं ग्राम प्रधान राजपाल ने संयुक्त रूप से किया।