फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prepare history wisely, you will get better marks

समझकर करें इतिहास की तैयारी, पाएंगे बेहतर अंक

Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Prepare history wisely, you will get better marks
शामली में इतिहास के शिक्षक डॉ. अनुराग शर्मा। - फोटो : SHAMLI
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। सभी विषयों की परीक्षा में अच्छे अंक मिलने पर ही बेहतर रिजल्ट के साथ विद्यार्थी का भविष्य तय होता है। इसलिए विद्यार्थियों को सभी विषयों की तैयारी अच्छे से करनी चाहिए।
विज्ञापन

इंटर में इतिहास विषय की परीक्षा 31 मार्च को है। परीक्षा नजदीक है और तैयारी करने का समय कम है। ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर अंक लाने के लिए किस तरह से तैयारी करनी चाहिए, इसे लेकर वीवी इंटर कालेज शामली के प्रवक्ता डॉ. अनुराग शर्मा से बात की गई। उनका कहना है कि इतिहास को रटकर नहीं, समझकर तैयारी करनी चाहिए। इसका पूर्वाभ्यास भी करना चाहिए, इससे परीक्षा के दौरान समय खराब नहीं होगा और निर्धारित समय में सभी प्रश्नों के उत्तर हल करने का पूरा समय मिलेगा।
विज्ञापन

इतिहास प्रवक्ता डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी को उत्तर लिखते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि इतिहास मात्र तथ्यों का संकलन नहीं, बल्कि यह एक समीक्षात्मक और विवेचनात्मक विषय है। सुनियोजित अध्ययन करने से भरपूर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को पूरे कोर्स का अध्ययन करना चाहिए। इससे बहुविकल्पीय और अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को हल करने में आसानी होगी। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर के लिए नोट्स अवश्य बनाएं। उत्तर निर्धारित शब्द सीमा में लिखने का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें और मानचित्र भरने का अभ्यास करें। सबसे खास बात यह है कि महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक तिथियों को याद रखें। मॉडल प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करते रहें।
----
इतिहास में बेहतर अंक प्राप्त करने के महत्वपूर्ण टिप्स
- पूरे कोर्स का अध्ययन अवश्य करें।
- परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन का ध्यान रखें।
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर के लिए नोट्स बनाएं।
- उत्तर निर्धारित शब्द सीमा में लिखने का पूर्वाभ्यास अवश्य करें।
- महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखें और उन्हें रेखांकित करें।
- मानचित्र भरने का ध्यानपूर्वक अभ्यास करें।
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तिथियां अवश्य याद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed