फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations to start Shamli- Gorakhpur Green Field from Panipat

Shamli News: शामली- गोरखपुर ग्रीन फील्ड को पानीपत से शुरू करने की तैयारी

Sat, 28 Sep 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations to start Shamli- Gorakhpur Green Field from Panipat
शामली दिल्ली सहारनपुर मार्ग ।
शामली। शामली होकर गोरखपुर तक नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई है। अब विभागीय अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि एक्सप्रेस वे को हरियाणा के पानीपत से शामली होते हुए गोरखपुर तक ले जाया जाएगा। इस नए एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली को भेजा गया है। आगामी 15 अक्तूबर तक इस ग्रीन फील्ड का रोड मैप आने की संभावना है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पहले चरण में 121 किमी लंबाई के अंबाला से शामली तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और दूसरे चरण में शामली से गोरखपुर तक नया ग्रीन फील्ड की कार्ययोजना प्रस्तावित है। पहले चरण में पिछले दो सालों से अंबाला से शामली तक नए एक्सप्रेस का कार्य चल रहा है। एक्सप्रेसवे अंबाला से शुरू होकर थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर में मिल रहा है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में शामली के गोगवान जलालपुर से बुटराड़ा जंक्शन होकर प्रदेश की 37 तहसीलों एवं 22 जिलों से गोरखपुर तक नया एक्सप्रेस की कार्य योजना तैयार की गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को हरियाणा के पानीपत से शामली को जोड़ते हुए गोरखपुर तक नया एक्सप्रेसवे तैयार करने के लिए कार्ययोजना बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय में पानीपत से शामली होकर गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिलती है, तो शामली जिले के थानाभवन के गोगवान जलालपुर से शुरू होने वाली परियोजना पर विराम लग जाएगा। हालांकि 750 किमी लंबाई वाले शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे की कार्ययोजनाओं को भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अमलीजामा पहनाकर अपनी स्वीकृति देनी है।
अंबाला- शामली ग्रीन फील्ड के साइट इंजीनियर अमित शर्मा ने बताया कि शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को हरियाणा के पानीपत से शुरू करके शामली के बुटराड़ा जंक्शन तक लाए जाने की कार्ययोजना मंत्रालय को भेजी गई है। यह परियोजना शामली के थानाभवन के गोगवान जलालपुर अथवा पानीपत जिले में जीटीरोड एनएच-44 से शामली होकर गोरखपुर तक शुरु किया जाए इस बाबत मंत्रालय को निर्णय लिया जाना है।
- पानीपत से शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर के लिए पहले से तैयार है चार लेन का फोरलेन

हरियाणा के पानीपत से लेकर शामली होकर खटीमा हाईवे का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दो साल पहले निर्माण करा चुका है। पानीपत के जीटी रोड एनएच-44 के सिंभालका और पानीपत के बीच से शुरू करके शामली होकर पानीपत खटीमा के बुटराड़ा जंक्शन तक पानीपत-शामली गोरखपुर प्रस्तावित किए जाना है। यह पानीपत से लेकर गोरखपुर तक ग्रीन फील्ड निर्माण किया जाना है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को पानीपत से शुरू करने की घोषणा की है।

- यह है कार्ययोजना
-पानीपत से बुटराड़ा और मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे, गढ़मुक्तेश्वर के पास गंगा एक्सप्रेसवे, बरेली लखनऊ एक्सप्रेसवे से सिद्धार्थनगर से गोरखपुर तक कार्ययोजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed