{"_id":"6832131a93b1673c7806abc4","slug":"preparations-for-three-tier-panchayat-elections-begin-shamli-news-c-26-1-smrt1047-142609-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियांं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियांं शुरू
विज्ञापन
- वर्ष 2021 के ग्राम पंचायत चुनाव में सात लाख 54 हजार 654 मतदाताओं ने किया था मत का प्रयोग
- नई मतपेटी के लिए ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया शुरू
- जिले में मतदान के लिए 3500 मतपेटियां है उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शासन की ओर से त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। अप्रैल 2026 में प्रस्तावित ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिले में 50 मतपेटी की अतिरिक्त जरूरत पड़ सकती है। आयोग ने मतपेटी के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया नोटिस जारी कर दिया गया है। छह जून 2025 तक ऑनलाइन टेंडर शाम पांच बजे तक मांगे हैं और नौ जून को टेंडर खोलने के लिए कहा गया गया है।
वर्ष 2021 के ग्राम पंचायत के चुनाव में सात लाख 54 हजार 654 मतदाताओं ने 3126 ग्राम पंचायत वार्ड, 464 बीडीसी सदस्य, 19 जिला पंचायत के वार्डाें के लिए 1336 बूथों पर 3500 मतपेटी का प्रयोग किया गया था। एक-एक बूथ पर दो मतपेटी का उपयोग किया गया था। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले साल 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है। 2026 में होने वाले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंंचायत और और जिला पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए उपनिर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
उप निर्वाचन आयुक्त संत कुमार ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव 2026 के मतपेटी की व्यवस्था कराने के लिए आगामी चार माह के अंदर व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। छह जून 2025 तक ऑनलाइन मतपेटिकाओं के लिए आवेदन शाम पांच बजे तक मांगे गए हैं। नौ जून दोपहर तीन बजे तक प्राप्त टेंडर खोलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत जसवंत सिंह ने बताया कि जिले में 1336 बूथों पर 3500 मतपेटी मौजूद है। 50 मतपेटी नई बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु करनी होगी। ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर की तैनाती होगी। बाद में नए मतदाताओं के बनाने और प्रकाशन के बाद आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी।
- 26 मार्च 2021 को हुई थी पंचायत चुनाव की अधिसूचना
पिछला पंचायत चुनाव की अधिसूचना 26 मार्च 2021 में हुई थी। प्रथम चरण का मतदान 15 अप्रैल और दूसरा चरण का मतदान 19 अप्रैल और 26 मई को तीसरा चरण और मतगणना दो मई को हुई थी।