फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations for setting up Shamli Service Club at the new district headquarters begin

Shamli News: नवीन जिला मुख्यालय पर शामली सर्विस क्लब स्थापना की तैयारियां शुरू

Wed, 11 Dec 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Preparations for setting up Shamli Service Club at the new district headquarters begin
शामली। डीएम अरविंद चौहान के निर्देश पर नवीन जिला मुख्यालय पर शामली सर्विस क्लब की स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी गई है। अब इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। सर्विस क्लब की स्थापना होने से जिला मुख्यालय पर अधिकारियों, व्यापारियों और उद्यमियों को खेल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले से अलग होने के बाद शामली जिले में 13 साल बाद भी जिला मुख्यालय पर शामली सर्विस क्लब की स्थापना नहीं हो पाई है। वहीं मुजफ्फरनगर-सहारनपुर जिला मुख्यालय पर सर्विस क्लब चल रहे हैं। एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि नवीन जिला मुख्यालय पर शामली सर्विस क्लब की स्थापना के लिए भूमि की तलाश करने को समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अरविंद चौहान ने सर्विस क्लब की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एआर काॅपरेटिव शिवम मलिक को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि शामली में सर्विस क्लब की प्रक्रिया चालू हो गई है। जल्दी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दूसरी ओर शामली साईमा और लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल का कहना कि शामली सर्विस क्लब की स्थापना के लिए डीएम अरविंद चौहान को एक ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सर्विस क्लब से मिलेगी ये सुविधा
मुजफ्फरनगर सर्विस क्लब के सचिव अमित गर्ग ने बताया कि सर्विस क्लब में जिला स्तरीय अधिकारी, व्यापारी, उद्यमी, गणमन्य लोग सदस्य होते हैं। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आठ से लेकर दस हजार वर्ग भूमि में सर्विस क्लब की स्थापना होती है। सर्विस क्लब मेंं पार्क, खेल का मैदान, शौचालय, स्नानघर, स्वीमिंग पूल की सुविधा होती है। वहीं क्रिकेट, हाकी, बैंडमिंटन, कैरम बोर्ड, इंडौर आउट डोर गेम खेलने की सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed