फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations for peaceful conduct of Panchayat elections

पंचायत चुनाव: 6215 मुचलका पाबंद, 115 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sat, 20 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations for peaceful conduct of Panchayat elections
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
शनिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर 698 वाद दायर कर 182773 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें 6215 व्यक्तियों को मुचलका पाबंद कराया जा चुका है। आपराधिक छवि के 115 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। 531 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 139 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4189 लीटर अवैध शराब बरामदगी की गई है। 2134 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए और 50 शस्त्र लाइसेंस निलंबित, निरस्त कराए गए हैं। चेकिंग के दौरान 116 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 66 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि गांव बुटराडी, गोहरपुर, कासमपुर, भैसानी, मालेंडी, ओमवाली, सींगरा, सिकंदरपुर, बीनना माजरा, बराला आदि में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक की गई, जिसमें ग्रामीणों से निर्भय होकर मतदान किए जाने का अनुरोध किया गया।
जलालाबाद में 30 लोग मुचलका पाबंद हुए
जलालाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने आपराधिक छवि के लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए हैं। मतदान स्थलों का पुलिस द्वारा भौतिक सत्यापन करने का काम चल रहा है। चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को बीटवार जिम्मेदारी दी है। शनिवार को छह शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के साथ 30 लोगों पर मुचलका पाबंद कार्रवाई की गई। हिस्ट्रीशीटर व मुकदमे में नामजद लोगों की पुलिस कुंडली तैयार कर रही है। ऐसे लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लिए गए हैं। शरारती तत्वों पर पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली में लदी पराली में लगी आग
गढ़ीपुख्ता। गांव कादरगढ़ निवासी मनीष कुमार हरियाणा से ट्रैक्टर-ट्राली में पराली लादकर अपने गांव जा रहा था। ऊन-थानाभवन रोड पर हथछोया पुलिया के निकट पर चलती ट्रैक्टर ट्राली मेें लदी पराली में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed