फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations begin to start the sugar mill

Shamli News: चीनी मिल को चालू करने के लिए तैयारियां शुरू

Sat, 25 Nov 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin to start the sugar mill
शामली शुगर मिल में कार्य करते कर्मचारी
- कर्मचारी-मजदूर काम पर लौटे, तीन तौल कांटे लगाए, मरम्मत कार्य शुरू
विज्ञापन

- गन्ना विभाग और मिल अधिकारियों की बैठक आज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बेमियादी धरना खत्म होने के बाद शामली चीनी मिल को इस माह शुरू करने के लिए नवीन पेराई सत्र चालू करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। चीनी मिल के मजदूर और कर्मचारी शुक्रवार से काम पर लौट आए। प्रशासनिक कार्यालय भवनों के बंद ताले खोल दिए गए हैं। उनमें काम चालू हो गया है। मिल की मशीनरियों का मरम्मत कार्य शुरु हो गया है। मिल के अधिकारियों की ओर से 17 खरीद केंद्रों में पांच तौल कांटे लगाने के लिए भेज दिए गए हैं। शनिवार को चीनी मिल और गन्ना विभाग के अफसरों की बैठक होगी। जिसमें शामली चीनी चालू करने के लिए पूजन तिथि घोषित होगी।
पिछले सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का बेमियादी धरना जारी रहने से शामली चीनी मिल चालू नहीं हो सका था। बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल में किसानों का बेमियादी धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मिल के अतिरिक्त महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शामली मिल की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इसी माह के आखिर में शामली मिल चालू हो जाएगी। शुक्रवार को मिल चालू करने के लिए खरीद केंद्रों को चालू करने के लिए तीन कांटे लगा दिए गए हैं। दो कांटे पहले से लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली गन्ना सहकारी समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि शनिवार को शामली चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों के बीच मिल को चालू करने के लिए संयुक्त बैठक होगी। जिसमें शामली चीनी मिल के पेराई पूजन की तिथि घोषित की जाएगी। धरना संयोजक संजीव शास्त्री लिलौन ने बताया कि शामली मिल की ओर से दस करोड़ रुपये की धनराशि में एक करोड़ 33 लाख रुपये शादी-विवाह, बीमारी, डेढ़ करोड़ रुपये शामली मिल के मजदूरों का वेतन, छह करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य के किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। शामली मिल के यूनिट हैड प्रदीप सल्लार ने बताया कि शामली चीनी मिल चालू करने के लिए कार्य चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed