फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prayers were offered in strict vigil

कड़ी चौकसी में हुई जुमे की नमाज

Fri, 15 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prayers were offered in strict vigil
कैराना मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
शामली। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद के पहले जुमे की नमाज पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नमाज केे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। शामली में नमाज से पहले एसडीएम और सीओ ने पुलिस-पीएसी के साथ मिश्रित आबादी में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण में फैसला आए भले ही एक सप्ताह हो गया हो, लेकिन पुलिस-प्रशासन अभी भी पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। इस फैसले के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर भी जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शहर के मुख्य चौराहों, मस्जिदों और ईदगाह आदि धर्म स्थलों पर और उसके आसपास शांति व्यवस्था के लिए एहतियात के तौर पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में पुलिस-पीएसी बल तैनात रहा। शामली में फव्वारा चौक, कैराना रोड स्थित ईदगाह, मनिहारान, बड़ा बाजार जामा मस्जिद, नया बाजार मस्जिद समेत सभी प्रमुख स्थानों पर कड़ी चौकसी बरती गई।
विज्ञापन

नमाज से पहले एसडीएम संदीप सिंह और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने पुलिस-पीएसी के साथ कोतवाली से पैदल मार्च शुरू किया। पैदल मार्च बड़ा बाजार, बरखंडी, नौकुआं रोड, जैन मोहल्ला कबाड़ी बाजार, नंदू प्रसाद, काजीवाड़ा, पंसारियान आदि में निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांति एवं सुरक्षा का संदेश दिया। एसडीएम संदीप सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed