फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pranayama has health benefits for the heart and brain

प्राणायाम से हृदय और मस्तिष्क को होता है आरोग्य लाभ

Sun, 29 May 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pranayama has health benefits for the heart and brain
शामली झिंझाना रोड पर आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते लोग। - फोटो : SHAMLI
शामली। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन साधकों को भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने बताया कि इस योग के करने से हृदय और मस्तिष्क को आरोग्य लाभ मिलता है।
विज्ञापन

रविवार को शामली राइफल क्लब परिसर में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविरका शुभारंभ राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार पांडेय कहा कि नारी सशक्तिकरण विकसित समाज की सोच है। हमें हर प्रकार से नारी को सशक्त करने का प्रयास करना चाहिए। मिशन शक्ति उसका ही एक रूप है। समाज में, शिक्षा में, खेल के क्षेत्र में, राजनीति और व्यवसाय में सभी जगह महिलाएं अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है। सभ्य समाज का ये उत्तरदायित्व बनता है, कि सभी को बराबर का प्रतिनिधित्व मिले।
विज्ञापन

योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए भस्त्रिका प्राणायाम के बारे में जानकारी दी और उसे करते के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि जिन्हें उच्च रक्तचाप, दमा या हृदय रोग हो, उन्हें तीव्र गति से भस्त्रिका प्राणायाम नहीं करना चाहिए। भस्त्रिका प्राणायाम के अभ्यास से फेफड़े सबल बनते हैं। हृदय व मस्तिष्क को शुद्ध प्राणवायु मिलने से उनको आरोग्य लाभ होता है। शिविर में क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र स्वामी, डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. रुचिता ढाका प्रधानाचार्या, विजयपाल आर्य, गौरव कुमार, सभाचंद, निखिल भारद्वाज, प्रमिला, गीता, सुरभि, उमेश भार्गव, ललित सिंह, आरव तोमर, शास्वत अग्रवाल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed