{"_id":"6a495c8203467a538d0f2b17","slug":"power-tripping-causes-increased-trouble-consumers-from-city-to-countryside-are-in-distress-shamli-news-c-26-1-sal1002-168999-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गर्मी बढ़ते ही बिजली ट्रिपिंग से बढ़ी परेशानी, शहर से देहात तक उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गर्मी बढ़ते ही बिजली ट्रिपिंग से बढ़ी परेशानी, शहर से देहात तक उपभोक्ता बेहाल
Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
शामली। गर्मी बढ़ने के साथ जिले की बिजली व्यवस्था फिर लड़खड़ाने लगी है। शहर से लेकर देहात तक बार-बार ट्रिपिंग, कट और फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को शहर के वर्मा मार्केट, सीबी गुप्ता कॉलोनी और औद्योगिक क्षेत्र में दिनभर 22 से अधिक बिजली कट लगे। वर्मा मार्केट में दोपहर के समय करीब दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वर्मा मार्केट के व्यापारी जावेद खान ने बताया कि जर्जर तारों के कारण जिले के कई इलाकों में आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं तुषार कुमार का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिजली कट अधिक लग रहे हैं। जब तक पुराने तार पूरी तरह नहीं बदले जाएंगे, तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है।
रोज 50 से 60 शिकायतें पहुंच रहीं कंट्रोल रूम
ऊर्जा निगम के कंट्रोल रूम पर भी बिजली ट्रिपिंग, कट और फॉल्ट की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। पहले जहां रोजाना 30 से 40 शिकायतें पहुंचती थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 50 से 60 तक पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक शिकायतें बिजली ट्रिपिंग की हैं।
विज्ञापन
17 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं मिली राहत
ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मुताबिक, जर्जर तार, खंभों में स्पार्किंग, फॉल्ट और गर्मी के कारण अचानक बढ़े लोड की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। विभाग ने पिछले वर्ष जर्जर तार बदलने और बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने पर 17 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और ट्रिपिंग से राहत नहीं मिल सकी है।
चौसाना में साढ़े चार घंटे ठप रही आपूर्ति
उधर, चौसाना बिजलीघर से जुड़े फीडर में शुक्रवार शाम रोस्टिंग कट के दौरान करीब चार बजे फॉल्ट आ गया। शाम छह बजे रोस्टिंग समाप्त होने के बाद आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया गया तो खराबी सामने आई। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक किया। रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को करीब साढ़े चार घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी।
अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि फॉल्ट और बढ़े हुए लोड के कारण कुछ स्थानों पर समस्या आई है। टीम को जल्द से जल्द फॉल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।