{"_id":"6a70eb16b5c28b8d4d0b0829","slug":"power-supply-disrupted-for-two-and-a-half-hours-due-to-a-fault-people-left-miserable-in-the-humid-weather-shamli-news-c-26-1-sal1002-171046-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फाल्ट से ढाई घंटे ठप रही बिजली, उमस में बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फाल्ट से ढाई घंटे ठप रही बिजली, उमस में बिलबिलाए लोग
विज्ञापन
शामली। सोमवार दोपहर शहर की कमला कॉलोनी में तकनीकी फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति करीब ढाई घंटे तक ठप रही। इससे कमला कॉलोनी, सीबी गुप्ता कॉलोनी, वर्मा मार्केट और बुढ़ाना रोड क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तकनीकी खराबी के चलते दोपहर में अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब ढाई घंटे बाद फाल्ट दूर होने पर आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान घरों में लगे कूलर और पंखे बंद हो गए, जिससे लोगों को उमस से जूझना पड़ा।
सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी अमित कुमार और मनोरमा ने बताया कि रविवार रात भी बिजली दस से अधिक बार ट्रिप हुई, जिससे लोगों को रातभर परेशानी उठानी पड़ी। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।