फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power station will start soon, deployment of sub-inspector

जल्द शुरू होगा बिजली थाना, उपनिरीक्षक की हुई तैनाती

Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Power station will start soon, deployment of sub-inspector
शामली। इस माह जिला मुख्यालय पर शहर के सलेक विहार में बिजली थाना चालू हो जाएगा। थाने में बिजली चोरी की शिकायतें दर्ज होनी शुरू हो जाएंगी। जिला मुख्यालय पर बिजली थाने में उपनिरीक्षक के पद पर सुनील कुमार शर्मा की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बिजली थाना खोलने की कवायद पिछले एक साल से चल रही है। पावर कारपोरेशन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर बिजली थाने के लिए शहर के सलेक विहार में एक किराए पर भवन पहले से लिया गया है। पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता जेके पाल सिंह ने बताया कि बिजली थाने के लिए फर्नीचर और कंप्यूटर आना शेष है। बिजली थाने में उपनिरीक्षक पर सुनील कुमार शर्मा की तैनाती कर दी गई है। कंप्यूटर और फर्नीचर आने के बाद थाने में बिजली के आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिले में बिजली से संबधित मुकदमे शामली कोतवाली में दर्ज होते थे। पिछले एक माह से जिले के हर थानों में बिजली के मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed