फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power performance by a procession of city jams

शक्ति प्रदर्शन के जुलूस से जाम रहा शहर

Wed, 25 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Power performance by a procession of city jams
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे मनीष चौहान के समर्थकों ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला। जमकर नारेबाजी की गई, सैकड़ों वाहन जुलूस में शामिल रहे, जिससे दिन भर शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कैराना सीट के प्रेक्षक की कार भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। जाम खुलवाने में पुलिस नाकाम रही। 
विज्ञापन


मंगलवार को शामली सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मनीष चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही शहर में शक्ति प्रदर्शन हुआ, जिसके चलते मनीष चौहान के समर्थकों की भीड़ जुलूस के रूप में कांधला की तरफ से शहर में पहुंची।
विज्ञापन


दुपहिया वाहनों के अलावा ट्रैक्टर ट्रालियां और कारों से समर्थकों की भीड़ अजनता चौक की तरफ से फव्वारा चौक होते हुए वीवी इंटर कॉलेज रोड से एमसके रोड पर धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग पार करके एसटी तिराहा और फिर कलक्ट्रेट तक पहुंचे। काफिले के आगे मनीष चौहान को समर्थकों ने कंधे पर बैठा रखा था, तो आगे आगे युवकों की भीड़ चल रही थी। सड़क पर पूरी तरह जुलूस में शामिल समर्थकों का कब्जा था, जिसके चलते ट्रैफिक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed