{"_id":"5eebb0ca8ebc3e4320275734","slug":"power-cuts-in-sweaty-heat-shamli-news-mrt4870660114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती, चिल्लचिलाती धूप -लू उमस से आम नागरिक हाल -बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती, चिल्लचिलाती धूप -लू उमस से आम नागरिक हाल -बेहाल
विज्ञापन
शामली। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। ओवरलोडिंग के चलते बृहस्पतिवार को दिन भर बिजली के कट लगते रहे। पारा बढ़ने से पंखे, कूलर भी गरम हवा फेंकने लगे हैं। जिला मुख्यालय पर शहर में पूरे दिन एक मिनट से लेकर डेढ घंटे तक बिजली कटौती से आम नागरिको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई दिन से उमस भरी गर्मी होने के बीच दिन और रात का पारा 39 और 28 डिग्री सेल्सियस स्थिर हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसने लगी और दिन का तापमान बढ़ता चला गया। दोपहर तीन बजे बाद दिन का 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंटे गरम हवाएं चलने से दिन में घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर अंगोछा बांधकर और महिलाएं कपडे़ से मुंह ढककर चल रही थीं। गर्मी के चलते सुबह दस बजे से तीन बजे तक सड़क पर चलना दूभर है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मानसून आने के तक गर्मी से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
जिला मुख्यालय पर रोज दो घंटे तक हो रहे बिजली के कट
शामली। भीषण गर्मी में जिला मुख्यालय पर बिजली कटौती से निजात नहीं मिल रही है। बिजली कटौती होते ही सरकारी कार्यालयों में जनरेटर शुरू हो जाते हैं। जिला मुख्यालय में पूरे दिन मेें दो घंटे से ज्यादा बिजली कटौती रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे और नलकूपों को 10 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है। जिला मुख्यालय पर स्थित कंडेला बिजलीघर ओवर लोड चलने से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर पूरे दिन दो घंटे से ज्यादा बिजली कटौती रिकार्ड की गई। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिजलीघरों के ओवर लोड चलने से कंडेला बिजलीघर से पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।
--- बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर कटौती का रिकार्ड
कट-- समय-- बिजली कट कट की अवधि--
पहला कट--- दोपहर 11.40 बजे से लेकर 12.11 बजे तक 31 मिनट
दूसरा कट-- दोपहर 2.06 बजे- 2.12 बजे तक 6 मिनट
तीसरा कट- 2.20 बजे से लेकर-- 3.57 बजे तक 1 घंटा 37 मिनट
तीसरा कट-- 4.04 बजे से लेकर - 4.05 बजे तक एक मिनट
चौथा कट- 4.17 बजे से लेकर- 4.18 बजे तक एक मिनट
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
--- गर्मी से ऐसे करें बचाव
1- गर्मी से बच्चों और बूढ़ों और पालतूू जानवरों को बचाव कर रखें। बच्चों और बुजुर्गों को घरों से बाहर न निकलने दें।
2- एहतियात के तौर पर बच्चे और वृद्ध टोपी, सिर और मुंह को कपड़े से ढक कर चलें।
3- गर्मी से बचने के लिए एक-एक घंटे बाद ठंडा पेयजल का प्रयोग करें।
4- पालतू पशुओं को दिन में सुबह- शाम बाहर खुले में बांधें, पशुओं के ऊपर छाया का होना आवश्यक है।
जिले में बढ़ता-घटता तापमान
6 जून----- 33 ----- 23 डिग्री सेल्सियस।
9 जून--- 39 --- 28 डिग्री सेल्सियस।
11 जूून ---- 38---- 28 डिग्री सेल्सियस-
12 जून--- 38--- 29 डिग्री सेल्सियस-
13 जून--- 39 -- 28 डिग्री सेल्सियस--
15 व --- 39--- 28 डिग्री सेल्सियस-
16 जूून- 39--- 28 डिग्री सेल्सियस-
17 जूून--- 39--- 28 डिग्री सेल्यियस---
18 जूून 39 28 डिग्री सेल्यियस---

शामली गर्मी में कपड़ा लपेटकर गुजरती युक्तियां- फोटो : SHAMLI

शामली मास्क लगाकर गुजरती युवती- फोटो : SHAMLI

शामली धूप से बचने के लिए छाता लगाकर गुजरती महिला है- फोटो : SHAMLI

शामली कपड़ा लपेटकर बाजार में गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली गर्मी में कपड़ा लपेटकर स्कूटी पर जाति युवती- फोटो : SHAMLI