फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power Corporation's SSO and consumer fight

विद्युत निगम के एसएसओ और उपभोक्ता में मारपीट

Thu, 17 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation's SSO and consumer fight
विद्युत निगम के एसएसओ और उपभोक्ता में मारपीट
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बा एलम में बिजलीघर पर बिल जमा करने गए उपभोक्ता और बिजलीघर पर तैनात एसएसओ के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि उपभोक्ता ने कैश रूम में घुसकर कंप्यूटर में तोड़फोड़ करने के साथ ही सरकारी कागजों को फाड़ दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कस्बा एलम के पूर्वी आजाद नगर निवासी अंकित पुत्र बल्लम बुधवार को बिजलीघर पर बिजली का का बिल जमा करने के लिए गया था। उसका आरोप है कि बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी कई दिनों से सरवर डॉउन होने की बात कहकर टाल रहे थे। बुधवार को भी कर्मचारियों ने उसका बिल जमा नहीं किया। इस बात को लेकर उपभोक्ता और बिजलीघर पर तैनात एसएसओ अमित पंवार के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बिजलीघर पर ही जमकर मारपीट हुई। एसएसओ अमित पंवार का आरोप है कि उपभोक्ता ने कैश रूम में घुसकर कंप्यूटर में तोड़फोड़ की और सरकारी कागजों को फाड़ दिया। जबकि अंकित का आरोप है कि बिजलीघर पर तैनात कई कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार राजोरा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed