फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Posters put up to sell the house if the accused are not arrested

Shamli News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए

Tue, 28 Jan 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Posters put up to sell the house if the accused are not arrested
कैराना के भूरा में मकान पर लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर-संवाद
कैराना। गांव भूरा में मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित ने मकान पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

19 जनवरी को गांव भूरा में हरियाणा के छाजपुर से गांव भूरा में बरात आई थी। शादी में दूल्हे पक्ष की और से गांव भूरा निवासी अंकित व उसके भतीजा मयंक भी शामिल हुआ था। शादी के दौरान कुछ युवक बरातियों के साथ कहासुनी करने लगे थे जिस पर अंकित व मयंक ने विरोध किया था। घर जाने के दौरान अंकित व मयंक पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया था। मामले में गांव के ही दीपक की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

सोमवार को गांव भूरा में परिवार ने अपने दो मकानों व एक घेर पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए। दीपक ने बताया कि अंकित को मेरठ हास्पिटल से आज ही छूट्टी मिली है जबकि गंभीर हालत के चलते मयंक अभी भी मेरठ हास्पिटल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है जिस कारण वो गांव के मकान बेच कर चले जाएंगे। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed