फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Post creation, subject allocation work completed in newly created government inter colleges

राजकीय इंटर कालेजों में पद सृजन व विषय आवंटन का कार्य पूरा

Sun, 29 May 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Post creation, subject allocation work completed in newly created government inter colleges
शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने राजकीय इंटर कालेजों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और शिक्षण कार्य व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस सरदार सिंह ने जिले में नवनिर्मित पांच राजकीय इंटर कालेजों में पद सृजन और विषय आवंटन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने नवनिर्मित राजकीय इंटर कालेजों के संचालित होने के बाद भी उनमें विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षित नहीं बढ़ रही है। परिषद ने इन कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए समुचित शैक्षणिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि जिले में नवनिर्मित राजकीय इंटर कालेज लिलौन, राजकीय इंटर कालेज इस्सोपुर खुरगान, राजकीय इंटर कालेज केरटू और राजकीय इंटर कालेज खेड़ाकुरतान पूर्व से संचालित है। इन कॉलेजों में अब पद सृजन और विषय आवंटन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ाकर शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलाया जाए। डीआईओएस ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में अपने बच्चों को इन कॉलेजों में ज्यादा से ज्यादा प्रवेश दिलाएं ताकि उनमें पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इन कॉलेजों में कॉमर्स को छोड़कर साइंस और कला वर्ग के सभी विषय की पढ़ाई की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed