फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Possession of forest land provided free

वन विभाग की जमीन कब्जा मुक्त कराई

Thu, 15 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 15 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Possession of forest land provided free
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना।  पुलिस टीम ने बुधवार को ग्राम पावटी खुर्द में वन विभाग की 45 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। वन विभाग की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा बोई हुई गेहूं की फसल को जेसीबी मशीन से खुर्द बुर्द कर दिया।
विज्ञापन


वन विभाग की जमीन पर भूमाफिया कब्जा करके भवन निर्माण के अलावा फसल भी बोते आ रहे हैं। जबकि प्रशासन समय-समय पर भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ जमीन को कब्जा मुक्त कराते है।
विज्ञापन


बुधवार को भी तहसीलदार अभय राज पांडे के साथ वन रेंजर व हल्का लेखपालों की टीम पुलिस बल के साथ ग्राम पावटी खुर्द के जंगल में पहुंची। यहां पर भूमाफियाओं ने वन विभाग की 45 बीघा जमीन पर कब्जा करके गेहूं की फसल बो रखी थी। टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर द्वारा फसल को खुर्द बुर्द करा कर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। इस दौरान किसी ने भी कार्रवाई का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed