{"_id":"58e7e0dc4f1c1b4a3e5b9751","slug":"populated-ht-line-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में गिरी एचटी लाइन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में गिरी एचटी लाइन, हंगामा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। बस्ती पर हाई वोल्टेज लाइन टूटकर गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाइवे जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के आश्वासन पर भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। बाद में नेताओं के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
झिंझाना के पटनी परतापुर में सड़क किनारे प्राइमरी पाठशाला के अलावा ग्रामीण संजू और ओमबीर सिंह का मकान बना हुआ है। वहां आबादी के ऊपर से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे इस लाइन का तार टूटकर घर के आंगन में गिर गया। करंट लगने से ओमबीर की गाय और संजू की भैंस की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत झिंझाना बिजलीघर पर फोन कर सप्लाई बंद करानी चाही लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया गया। इससे गुस्साये लोगों ने शामली-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार ऊन के साथ एसओ झिंझाना मौके पर पहुंचे जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण एसडीओ और जेई को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर बाद े एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया।
बाद में जिला पंचायत सदस्य सुनील तोमर और अमित तोमर ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कर जिलाधिकारी सुजीत कुमार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला। उधर, ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस दौरान योगेश, सतेंद्र, दिनेश, जोगिंद्र, सुरेंद्र, मनोज, अनुज, रवि, बिरम, इंद्रपाल, अहमद हसन, नफीस, काला, वहीद, मोमीन, संजय नरेंद्र सुधीर शामिल रहे।