फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Poor people are getting benefits of government schemes: Virender Singh

गरीब लोगों को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ: वीरेंद्र सिंह

Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Poor people are getting benefits of government schemes: Virender Singh
कांधला चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में बनी सीसी रोड का लोकार्पण पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में बनी सीसी रोड का लोकार्पण पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की हितैषी है और योजनाओं को लाभ गरीबों को दिया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मोहल्ला मिर्दगान में 22 लाख रुपये की लागत से श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज के गेट से लेकर छोटी नहर तक सीसी निर्माण कार्य कराया गया है। सीसी निर्माण कार्य का लोकार्पण पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख डॉक्टर विनोद मलिक और पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश में चारों और सड़कों का जाल बिछा हुआ है। गरीब लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, पूर्व प्रधान वकील जंग, राजपाल प्रधान, पूर्व प्रधान सलीम, सभासद इलियास जंग, बाबू सभासद, वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed