{"_id":"68e6a994aab400acdc083622","slug":"polithine-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-151236-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बहन की शादी के दो साल बाद पिता की हत्या के बदले में की थी जयवीर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बहन की शादी के दो साल बाद पिता की हत्या के बदले में की थी जयवीर की हत्या
विज्ञापन
शामली। झिंझाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में गांव मंगलौरा में पांच दिन पहले जयवीर की गोली मारकर हत्या करने में नामजद राहुल उर्फ छोटू पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। राहुल ने दो साल पहले अपनी बहन की शादी की और इसके बाद अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
गांव मंगलौरा निवासी जयवीर की चार अक्तूबर की शाम को खेत से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई की तरफ से गांव के राहुल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राहुल ने 15 साल पहले अपने पिता सत्यवान की हुई हत्या के बदले में यह हत्या की थी। सत्यवान की हत्या में जयवीर करीब 11 साल जेल में रहा था। जेल से आने के बाद वह तीन चार साल से गांव में रह रहा था। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी न होने पर उस पर एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना पर झिंझाना पुलिस ने गांव सिंगरा के जंगल में राहुल की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले भी जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज हैं। करनाल में भी उस पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है, जिसकी जानकारी की जा रही है। एएसपी के मुताबिक आरोपी राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जेल से आने के बाद जयवीर उसके पिता की हत्या को लेकर कटाक्ष करता रहता था। इसे लेकर उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने का इरादा बना लिया था। इससे पहले उसने 2023 में अपनी बहन की शादी की। इसके बाद से वह जयवीर की हत्या की फिराक में लगा रहा, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। पांच दिन पहले मौका मिलते ही उसने जयवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह आसपास के क्षेत्र में ही जंगलों में छिपा रहा।
विज्ञापन
-- --
हाथ में लगने के बाद पेट से पार हो गई थी गोली
शामली। राहुल ने जयवीर पर तमंचे से गोली चलाई थी। गोली चलने के दौरान जयवीर ने अपना हाथ आगे कर लिया। गोली हाथ में लगने के बाद पेट को चीरते हुए पार हो गई थी। घटना के बाद जब पुलिस ने मौके पर जांच की तो मृतक के हाथ, पेट और पीठ की तरफ गोली के तीन निशान मिले थे। उस समय पुलिस ने संभावना जताई थी कि उसे तीन गोलियां मारी गईं, लेकिन हत्यारोपी राहुल से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि तमंचे की जयवीर को एक गोली लगी थी, उसी से उसकी मौत हो गई थी।