फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police teams searching for accused

आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस की टीमें

Sat, 13 Feb 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police teams searching for accused
शामली। मेरठ से चोरी हुए ट्रक को काटने के मामले में पकड़े गए सिपाही सुनील शर्मा को मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया, जबकि अन्य पांच आरोपियों को कैराना कोर्ट में पेश किया गया। उधर, इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र से ट्रक चोरी कर काटने के मामले में गढ़ीपुख्ता थाने पर तैनात सिपाही सुनील शर्मा के अलावा कबाड़ी शमीम, वकील शामली, बिजेंद्र निवासी बनत, विपिन निवासी गांव किवाना और निक्का बजाज निवासी पंजाबी कालोनी शामली को गिरफ्तार किया था। चार आरोपी मोबीन निवासी गांव बधेव, सलीम निवासी गांव मुंडेट, सौरव और कल्लू निवासी हरेंद्र नगर शामली फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

सिपाही पर ट्रक चोरी करने वाले और काटने वाले आरोपियों के बीच की कड़ी बना हुआ था। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने मौके से दो ट्रकों में लदे चोरी हुए ट्रक के स्पेयर पार्ट्स और बिक्री के एक लाख रुपये बरामद किए थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी सिपाही को मेरठ भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया। जबकि अन्य पांच आरोपियों को कैराना कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed