फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police team searching for murderers

पुलिस टीम को हत्यारोपियों की तलाश

Tue, 22 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police team searching for murderers
पुलिस टीम को हत्यारोपियों की तलाश
विज्ञापन

शामली/कांधला। जनपद में कांधला और झिंझाना थानाक्षेत्र में दो दिन में तीन लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कांधला थानाक्षेत्र के गांव खंद्रावली में शनिवार को गांव के कर्मवीर और राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक कर्मवीर के भाई प्रदीप की तरफ से प्रधान सोमपाल व उसके पुत्र सुधांशु व विक्की के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाते हुए कांधला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस-पीएसी बल तैनात किया गया है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी का कहना है कि आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम हरिद्वार, पानीपत, इस्सोपुरटील सहित अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पीरखेड़ा में रविवार सुबह घर में घुसकर 58 वर्षीय जसबीर सिंह की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय जसबीर घर पर अकेले थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। परिवार के बाकी लोग खेत पर गन्ने की छिलाई करने के लिए गए हुए थे। घटना की रिपोर्ट मृतक के छोटे पुत्र नीटू की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक हत्यारों के बारे में सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, लेकिन खुलासे को लेकर कोई नतीजा नहीं निकला है। पुलिस सीडीआर भी खंगाल रही है। झिंझाना थाना प्रभारी सर्वेश कुमार का कहना है कि हत्यारों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कांधला और झिंझाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed