फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police team engaged in search of accused

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

Sun, 20 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police team engaged in search of accused
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में युवक के शव का रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उसकी शनिवार को कैंची घोंपकर हत्या की गई थी। आरोपी दो भाइयों की तलाश में एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन

कस्बा बनत में शनिवार दोपहर को मोहल्ला आजाद नगर निवासी विपिन कुमार की मोहल्ला हकीकत नगर में मेडिकल स्टोर संचालक सोनू से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान विपिन के सीने में कैंची घोंप दी थी। मेरठ अस्पताल में उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बनत में पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सोनू व उसके भाई गुड्डू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार पूर्वांह करीब 11 बजे शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस तैनात रही। उधर, हत्यारोपियों की तलाश में एसओजी और थाने की दो पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed