फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police sent the accused of spreading religious frenzy

धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 22 Oct 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police sent the accused of spreading religious frenzy
धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बा के एक युवक ने हिंदू पर्व और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा लिया था।
क्षेत्र के गांव भारसी निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था, और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया है। कस्बा निवासी एक युवक कस्बे में ही कॉस्मेटिक की दुकान करता है। आरोप है कि उक्त युवक ने करवा चौथ पर्व के दौरान हिंदू महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा लिया था। क्षेत्र के गांव भारसी निवासी विजय ने दुकानदार के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया था।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि क्षेत्र किसी भी कीमत पर धार्मिक माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा धार्मिक माहौल खराब करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed