{"_id":"5846ffa84f1c1bf959448d52","slug":"police-send-letter-topper-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्ठी भेजने में अव्वल शामली पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्ठी भेजने में अव्वल शामली पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। क्राइम कंट्रोल करने में भले ही शामली पुलिस एक बार गच्चा खा जाए, लेकिन चिट्ठी भेजने में जिला पुलिस का कोई सानी नहीं है। अपनी इसी कार्यशैली के चलते शामली पुलिस सम्मन तामील करने में पूरे सूबे में शामली पुलिस दूसरे स्थान पर है।
पुलिस के जिम्मे सिर्फ एक ही काम नहीं होता है। क्राइम कंट्रोल करना तथा व्यवस्था बनाना उनके लिए प्राथमिकता जरूर है, लेकिन इसके साथ ही पुलिस को ओर भी अन्य काम निपटाने होते है। इन्हीं में महत्वपूूर्ण काम है चिट्ठी तामील कराना कोर्ट से जारी एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट), बीडब्लू (जमानती वारंट), नोटिस और सम्मन भी पुलिस ही तामील कराती है।
इस मामले में शामली पुलिस पीछे नहीं है। उत्तर प्रदेश के जिलों में शामली पुलिस इस कार्य में टॉप फाइव की सूची में शामिल है। आंकड़ों की बात करें तो इस साल शामली पुलिस की समन सेल ने अच्छा काम किया। जनवरी से लेकर अब तक शामली पुलिस का अच्छा प्रदर्शन रहा है। ज्यादातर महीनों में तामील का प्रतिशत 90 के आस-पास रहा है। सितंबर अक्तूबर गत नवंबर माह में शामली पुलिस के पास कोर्ट जितने भी सम्मन आए उनमें से अधिकतर शामली पुलिस ने तामील करा दिए।
विज्ञापन
सितंबर माह में शामली पुलिस ने 445 में से 413 समन आदि तामील यानि की 92.80 प्रतिशत चिट्ठियां तामील कराई गई। इसके अलावा अक्तूबर माह में 606 चिट्ठियों में से 510 चिट्ठियां पहुंचाई गईं। नवंबर माह में 90.35 प्रतिशत से अधिक चिट्ठियों की तामील करा दी गई है, इसी तरह अक्तूबर में जो सूबे की अन्य जनपदों की पुलिस से कही आगे है।
गत माह पूर्व वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामली जनपद चिट्ठियां तामील कराने में दूसरे नंबर पर रही है। ये महीना भी पूरा होने वाला है, जिसमें अभी तक स्थिति ओर भी अच्छी है।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि समन समय पर तामील कराए जा रहे हैं, इससे सूबे में हमारा जिला अच्छे स्थान पर है।
चिट्ठी का प्रकार सितंबर अक्तूबर नवंबर
समन 112- 99 190- 171 676- 603
नोटिस 158-155 149- 145 237-211
बीडब्लू 66-61 69-62 58- 58
एनबीडब्लू 109-98 198- 138 284- 262