{"_id":"5f1b2c5d8ebc3e9ff455f3bb","slug":"police-sabotage-with-alcohol-constable-injured-shamli-news-mrt492899943","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में पुलिस से हाथापाई, कांस्टेबल चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में पुलिस से हाथापाई, कांस्टेबल चोटिल
Sat, 25 Jul 2020 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
रात को चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों ने नशे की हालत में पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। एक कांस्टेबल के हाथ में चोट लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर एसआई सुशील कुमार व कांस्टेबल नितेश कुमार चेकिंग कर रहे थे। तभी हरियाणा की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोककर बाइक के कागज मांगे।
विज्ञापन
कागज नहीं दिखाने पर पुलिस ने उनकी बाइक को सीज कर दिया। इसी दौरान नशे की हालत में दोनों युवकों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस के साथ हो रही हाथापाई को देखकर यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल अक्षय कुमार मौके पर आ गया तथा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी दौरान कांस्टेबल अक्षय कुमार के हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी अनुज उर्फ मोनू निवासी बुच्चाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि रात में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों ने नशे की हालत में पुलिस के साथ हाथापाई कर दी थी।
एक कांस्टेबल जमीन पर गिरने के कारण मामूली रूप से चोटिल हो गया। गिरफ्तार आरोपी अनुज उर्फ मोनू का शांति भंग में चालान कर दिया है।