{"_id":"63d520dd1db013096e269417","slug":"police-removed-carts-shopkeepers-protested-shamli-news-c-14-1-95664-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस ने ठेले हटवाए, दुकानदारों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस ने ठेले हटवाए, दुकानदारों ने किया विरोध
Sat, 28 Jan 2023 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में फास्ट फूड की ठेली हटाए जाने का विरोध करते ठेली संचालक
बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा में बीआरसी केंद्र के पास छोले कुलचे और चाऊमीन आदि के लगे ठेलों को शिक्षकों की शिकायत पर थाना पुलिस ने हटवा दिया और भविष्य में बीआरसी के पास ठेले लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर में रेलवे स्टेशन के सामने बीआरसी केंद्र है। बीआरसी केंद्र परिसर स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। बीआरसी केंद्र के बाहर नगर के करीब आधा दर्जन लोग छोले कुलचे और चाऊमीन आदि के ठेले लगाते हैं। शनिवार को शिक्षकों ने थाना संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस से वहां लगाए जा रहे ठेलों को हटवाने के लिए शिकायत की। समाधान दिवस में शिकायत सुन रहीं एसडीएम अपूर्वा यादव ने पुलिस को तुरंत वहां से ठेलों को हटवाने के लिए भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से सभी ठेलों को हटवाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़ा करा दिया। ठेले संचालकों को भविष्य में बीआरसी के पास ठेले न लगाने की चेतावनी दी।
ठेले लगाने वाले कृष्णपाल, मुकेश सैनी, राजा सैनी, बिल्लू, राजू आदि ने विरोध जताते हुए कहा कि वहां पर ठेला लगाकर वे अपने परिवारों का भरण पोषण कर रहे थे। यहां पर उनके पास कोई ग्राहक नही आ रहे हैं। इस कारण वे परेशान हैं। एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि बीआरसी केंद्र के पास ठेलों को नहीं लगने दिया जाएगा।