{"_id":"66c50c1789ffa85720020bb7","slug":"police-recruitment-exam-will-run-for-five-days-50-thousand-400-candidates-will-be-included-shamli-news-c-26-1-aur1003-126608-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पांच दिन चलेगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 50 हजार 400 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पांच दिन चलेगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 50 हजार 400 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
शामली। जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाएं गए हैं, जिन पर पांच दिन तक परीक्षा चलेगी। इसमें 50 हजार 400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को मंगलवार को बैठक कर परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र के अंदर भेजा जाएगा।
सिपाही सीधी भर्ती की दोबारा परीक्षा के लिए तारीखें तय हो गई हैं। इसके लिए जनपद में 13 राजकीय और एडेड कॉलेज केंद्र बने हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि परीक्षा 23, 24, 25 और 30 व 31 अगस्त को दो पाली में होगी। उन्होंने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 5 हजार 40 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन में परीक्षा को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेते हुए परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर पाली में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही अंदर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-लगभग 500 शिक्षकों की लगेगी परीक्षा में ड्यूटी
डीआईओएस ने बताया कि हर कमरे में 24 अभ्यर्थी ही परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर लगभग 500 शिक्षक व शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर चार से पांच सहायक शिक्षक रहेंगे। वहीं लगभग 50 शिक्षकों को रिजर्व में रखा जाएगा। वहीं मंगलवार को कई लोग अपनी पत्नियों की ड्यूटी कटवाने पहुंचे। डीआईओएस ने सख्त निर्देश दिए कि किसी की भी ड्यूटी नहीं कटेगी।
-सभी केंद्रों पर बनेगा कंट्रोल रूम
पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया कि सभी केंद्रों पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां एक दरोगा की अगुवाई में फोर्स तैनात रहेगा, जो केंद्र पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखेगा। केंद्र पर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
-आधार सत्यापन कराने के लिए दो घंटे पहले पहुंचेंगे अभ्यर्थी
पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के बाद बोर्ड और सरकार सख्त है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों के आधारकार्ड का ब्योरा मांगा था। जिन अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड का ब्योरा आवेदन के दौरान नहीं भरा है, उनको परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन कराने के लिए दो घंटे पहले पहुंचना पड़ेगा।
-वेबसाइट पर अपलोड हुए प्रवेशपत्र
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षा से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
-किस केंद्र पर कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन-430, वीवी इंटर काॅलेज शामली-600, राजकीय पीजी कॉलेज कांधला-384, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली-384, आरके पीजी कॉलेज शामली-432, श्री चंदन लाल इंटर कॉलेज कांधला-600, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली-480, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना-432, बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली-480, हिंदू इंटर कॉलेज कांधला-24, विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज कैराना-240, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला-384, राजकीय महामाया पॉलीटेक्निक जसाला-144