फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police raided several places in connection with oil smuggling.

Shamli News: तेल तस्करी में पुलिस ने कई स्थानों पर दी दबिश

Wed, 03 Jun 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 03 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police raided several places in connection with oil smuggling.
शामली। तेल तस्करी प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शामली, बागपत और सोनीपत जनपद में दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में गिरोह के कई सदस्यों से पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां सामने आईं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खुल रही हैं। बागपत के बिनौली निवासी राहुल, मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी राजन, हरियाणा के सोनीपत जिले के जगदीशपुर निवासी अशोक तथा पेट्रोल पंप मैनेजर कैराना निवासी मुजम्मिल के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कड़ियां जोड़ रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच और कांधला पुलिस को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही विभागीय भूमिका की भी जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्टार फिलिंग स्टेशन कैराना का लाइसेंस निलंबित

शामली। कस्बा कैराना में पेट्रोल पंप पर चल रही डीजल और पेट्रोल की तस्करी के मामले में डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने स्टार फीलिंग पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इस मामले में कांधला पुलिस, एसओजी टीम व पूर्ति विभाग की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य वांछित है।जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed