{"_id":"635441f9f17b636bfe4eb252","slug":"police-raided-model-shop-12-people-in-custody-shamli-news-mrt6106768104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मॉडल शॉप पर मारा छापा, एक दर्जन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मॉडल शॉप पर मारा छापा, एक दर्जन हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मॉडल शॉप पर मारा छापा, 12 लोग हिरासत में
शामली, कैराना। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर स्थित मॉडल शॉप पर शनिवार को छापा मारा। जहां से पुलिस ने 12 युवकों को हिरासत में ले लिया। मॉडल शॉप संचालक कैंटीन का लाइसेंस नहीं दिखा सका।
शनिवार शाम करीब सात बजे कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्ग पर केनरा बैंक के पास संचालित मॉडल शॉप पर पहुंचे। बताया गया कि उस समय मॉडल शॉप में काफी युवक शराब पी रहे थे। पुलिस ने मॉडल शॉप संचालक से कैंटीन का लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह मौके पर कैंटीन का लाइसेंस नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने मौके से 12 युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मॉडल शॉप संचालक से कैंटीन का लाइसेंस दिखाने को कहा गया है। अगर उसके पास कैंटीन का लाइसेंस नहीं मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद