फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   police news

Shamli News: जिले में शांति व्यवस्था को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

Sun, 28 Sep 2025 06:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
police news
शामली। शहर और जिले के कस्बों में शनिवार शाम को पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर हुई हिंसा के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

शहर में एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अमरदीप मौर्य, एसडीएम सदर अर्चना शर्मा, महिला थाना प्रभारी, साइबर सेल थचाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ शहर मिश्रित आबादी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।
कैराना में सीओ श्याम सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कैराना नगर के मुख्य मार्गों सहित बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इसके अलावा पुलिस ने ड्रोन उड़वाकर संवेदनशील स्थानों की निगरानी भी की।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी में सीओ जितेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से गुजरते हुए लोगों से संवाद किया। इस दौरान जनता को सुरक्षा का संदेश दिया गया और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में भी सीओ ने पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। शारदीय नवरात्रि व दशहरा त्योहार को लेकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। धर्मगुरु, व्यापारियों व अन्य व्यक्तियों से बात कर आगामी त्योहार को सकुशल मनाने को कहा। फ्लैग मार्च बस स्टैंड से प्रारंभ होकर बंबा चौक, भाईजान चौक, कटेहरा चौक, मोटी बाजार, कुरेशी चौक, इंद्रा द्वार आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed