फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   police news

Shamli News: दशहरे को लेकर 900 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Wed, 01 Oct 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
police news
शामली। दशहरा पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। शामली, गढ़ीपुख्ता, कांधला, कैराना, बाबरी में रावण दहन के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसकी तैयारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कर ली है।
विज्ञापन

इस बार ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। एसपी ने मातहतों को भी बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिलेभर में दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। शामली के अलावा कांधला, कैराना व गढ़ीपुख्ता आदि स्थानों पर पुतलों का दहन किया जाएगा। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दशहरे पर्व को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलेभर में 900 से अधिक जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। कुछ प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस को तैनात किया गया है। पुतले दहन के दौरान कांधला कैराना रोड का रूट डायवर्ट रहेगा। इसके अलावा कोतवाली, वर्मा मार्केट के सामने और बुढ़ाना रोड पर बैरियर लगाकर दुपहिया वाहनों को भी रोका जाएगा। शामली, कैराना और कांधला में ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। रामलीला समिति के पदाधिकारियों से कहा गया कि है पुतले दहन के दौरान एंट्री और एग्जिट गेट होने चाहिए। इसके अलावा दर्शकों को कम से कम 50 फिट की दूरी पर खड़ा करने का इंतजाम किया जाए, ताकि किसी हादसे को होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

एसपी ने एएसपी, सीओ और अन्य कार्यालयों में तैनात फोर्स को भी विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। सभी को अलर्ट रहकर ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed