{"_id":"6081c7718ebc3ed6dd50a024","slug":"police-marches-flag-with-paramilitary-forces-shamli-news-mrt535618037","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च के दौरान डीएम एसपी
- फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना कैराना, बाबरी, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। जनपद में सीआरपीएफ और पीएसी अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां पहुंच चुकी हैं। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने के उद्देश्य से जिले के कई थानाक्षेत्रों में सीओ व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। एसपी ने बताया कि थाना गढ़ीपुख्ता के गांव भैंसवाल, जंधेड़ी, कैलशिकारपुर, पलठेड़ी, गढ़ीअब्दुल्ला खां, बुंटा, ताना व मालेंडी, थाना थानाभवन के गांव हिंड, सोंटा रसूलपुर, भैंसानी इस्लामपुर, हसनपुर लुहारी, मनट, मुंडेट खादर, जाफरपुर, खेड़ागदाई, यारपुर, मंटी हसनपुर, सोहजनी उमरपुर, अमहदपुर, अंबेहटा याकूबपुर, भनेउद्दा, थाना बाबरी के गांव हाथीकरोंदा, खानपुर, कुरमाली, भिक्कामाजरा, भाज्जू, चूनसा, कंजरहेड़ी, आदमपुर, खेड़ीपट्टी, कासमपुर, भनेड़ा, सोंटा में सीआईएसएफ के जवानों के साथ वाहनों के दस्ते में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इसके साथ ही पीएसी के जवानों के साथ पुलिस ने थाना कैराना के गांव आर्यपुरी देहात, मन्नामाजरा, जगनपुरा, कंडेला, भूरा, अकबरपुर सुन्हेटी, बसेड़ा, दभेड़ीखुर्द, मंडावर,मलकपुर, खुरगान, रामड़ा, मवी, बुच्चाखेड़ी, तितरवाड़ा में फ्लैग मार्च किया गया। एसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के लिए कड़ी कार्रवाई होने का संदेश देना है।