फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police increased surveillance of hotels and restaurants

Shamli News: पुलिस ने होटल- रेस्टाेरेंट की निगरानी बढ़ाई

Wed, 01 Jan 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police increased surveillance of hotels and restaurants
शामली। नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इसके अलावा होटलों व रेस्टोरेंट की निगरानी की गई। प्रमुख चौक-चौराहों व स्थलों पर क्यूआरटी और पीएसी बल तैनात रहा। दो हजार जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले को तीन जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। जिला मुख्यालय से शामली, कैराना, कांधला और थानाभवन थाने को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। शामली, थानाभवन व कैराना को एक-एक प्लाटून पीएसी तैनात रही। जिलेभर में दो हजार जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

नया साल 2025 का स्वागत लोग अपने-अपने तरीके से करते नजर आए। होटलो, रेस्टोरेंट के साथ युवा वर्ग द्वारा गली-मोहल्लों में नए साल का जश्न मनाया जाता है। हुडदंग, उत्पात को रोकने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि नए साल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के विजय चौक, अजंता चौक व फव्वारा, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, कैराना आदि स्थानों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने होटल, रेस्तरां में भी अभियान चलाया।
विज्ञापन

उधर, चौसाना और कैराना पुलिस भी अलर्ट रही। दोनों स्थानों पर बॉर्डर का इलाका होने के कारण शराब आदि हरियाणा से यूपी में आने का अंदेशा रहता है। इसके अतिरिक्त हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के सैलानी भी बिडौली से चौसाना होते हुए उत्तराखंड घूमने जाते हैं। लोग शांति के साथ नए साल का जश्न मना सकें। इसलिये चौसाना पुलिस ने देर रात्रि तक चौंसाना से सहारनपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed