फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police have picked up two shooters in connection with the murder of Haryanvi singer Ankit.

Shamli News: हरियाणवी सिंगर अंकित की हत्या में पुलिस ने दो शूटरों को उठाया

Sat, 29 Aug 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police have picked up two shooters in connection with the murder of Haryanvi singer Ankit.
वारदात के बाद बेखौफ बदमाश हरियाणा-दिल्ली की ओर भागे, पुलिस ने पानीपत तक दबिश दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को उठा लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों ने अंजाम दिया। पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बेखौफ बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को शक है कि हत्या के बाद बदमाश हरियाणा या दिल्ली की ओर भाग गए।
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस, एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमों ने शामली के अलावा हरियाणा के रोहतक, पानीपत और सोनीपत तथा दिल्ली के खजूरी खास समेत कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो शूटरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैै। इस मामले पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर उनके संपर्क और मोबाइल की लोकेशन की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन




एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया है कि अबतक की जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पता चला है कि हरियाणा के करनाल और पानीपत के शूटर भी घटना में शामिल थे। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से शूटरों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
- हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गायक की लोकेशन कर्नाटक में



अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गायक भूपेंद्र ढींगरा की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था और इसे गाली का बदला बताया था। वह मूल रूप से गुरुग्राम का रहने वाला है। जबकि उसकी लोकेशन कर्नाटक में पुलिस को मिली है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला भूपेंद्र वास्तव में हत्याकांड में शामिल है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वारदात के बाद आरोपी कर्नाटक की ओर तो नहीं भागे। पुलिस सभी संभावित ठिकानों और संपर्कों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed