{"_id":"6005a7329244ab6c6b76cdef","slug":"police-has-no-clue-in-murder-of-a-youth-in-shamli-district-even-after-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली युवक के हत्यारों का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, घर के बाहर फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली युवक के हत्यारों का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, घर के बाहर फेंका था शव
विज्ञापन
घटना के वक्त मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंकने वाले हत्यारों का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका। गांव गोहरनी में 37 वर्षीय युवक तेजपाल उर्फ तेजू का शव शनिवार रात करीब एक बजे घर के बाहर बुग्गी के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। उसके सिर पर धारदार हथियार के प्रहार कर हत्या की थी और गले पर रस्सी की रगड़ के निशान मिले थे।
विज्ञापन
तेजपाल 15 जनवरी की शाम को खाना खाने के बाद गांव में गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। मृतक के छोटे भाई संजय कुमार ने अज्ञात में थाना आदर्श मंडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दो दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है, हत्या की गुत्थी उलझी हुई है। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी 35 वर्षीय तेजवीर उर्फ तेजू दो दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह परिजन सो कर उठे तो उसका शव घर के बाहर पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए गए। पुलिस के अनुसार युवक के गले पर रस्सी से गला घोंटे जाने के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
यह भी पढ़ें: यूपी: शामली में युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका, परिजनों में मचा कोहराम
बताया गया कि मृतक तेजू के तीन बच्चे हैं। वह खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि तेजवीर शुक्रवार शाम तीन बजे खेत पर जाने के लिए कहकर गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका था। सुबह शव घर के बाहर पड़ा मिला।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/