{"_id":"62d6bd81ee202831d708b468","slug":"police-has-case-registered-against-six-accused-including-a-constable-of-the-army-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आर्मी के जवान ने किया युवती का अपहरण, छह के खिलाफ केस दर्ज, पीड़ित भाई ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आर्मी के जवान ने किया युवती का अपहरण, छह के खिलाफ केस दर्ज, पीड़ित भाई ने सुनाई आपबीती
Tue, 19 Jul 2022 07:53 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Jul 2022 07:53 PM IST
सार
युवती के अपहरण के मामले में आर्मी का जवान फंस गया है। पुलिस ने आर्मी के जवान सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती के भाई ने आपबीती सुनाकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में कैराना के एक गांव से चार दिन पहले युवती को ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित भाई की तहरीर पर आर्मी के एक जवान सहित छह आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते पुलिस ने एक पक्ष के 12 लोगों को मुचलका पाबंद किया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी अब्बास के यहां कसरेवा खुर्द निवासी गुरमीत सिंह का आना-जाना रहता था। 15 जुलाई की रात करीब दो बजे गुरमीत एक गाड़ी से उनकी गली में आया और उसकी बहन को गाड़ी में बैठा लिया। शोर सुनकर उसकी आंख खुल गई। वह मकान के बाहर आया तो गुरमीत ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और उसकी बहन को लेकर चला गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार में अपराधियों की शामत, ढूंढ-ढूंढकर जब्त हो रही संपत्ति, अब मुजफ्फरनगर में कुख्यात का मकान कुर्क, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर गुरमीत सिंह व उसके भाई मनीष व पिता तेज सिंह, निश्चल उर्फ काला निवासीगण कसेरवा खुर्द थाना आदर्श मंडी और अब्बास व कंवरजहां के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी गुरमीत आर्मी का जवान है और मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते कैराना क्षेत्र के एक गांव के 12 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।