फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police from many districts of West including Shamli were searching for Vinod Gadaria

Shamli News: विनोद गड़रिया की तलाश में जुटी थी शामली समेत वेस्ट के कई जिलों की पुलिस

Sat, 21 Jun 2025 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police from many districts of West including Shamli were searching for Vinod Gadaria
मुठभेड़ के दौरान विनोद का बरामद पिस्टल। पुलिस
शामली। बुलंदशहर पुलिस और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी बदमाश विनोद गड़रिया मूल रूप से कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान का निवासी था। वह पिछले काफी समय से मुजफ्फरनगर में रह रहा था। शामली व मुजफ्फरनगर समेत पुलिस समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों की पुलिस की टीम भी बदमाश की तलाश में पिछले काफी समय से लगी थी। शामली पुलिस बदमाश का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

विनोद गड़रिया लूट व डकैती की घटनाओं में शामिल रहा और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। शामली पुलिस की एसओजी टीम भी बदमाश की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड आदि राज्यों में तलाश में जुटी थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। बताया गया है कि पुलिस टीम को दो तीन बार उसके बारे में सटीक सूचनाएं भी मिली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गया था और शामली पुलिस हाथ मलती रह गई थी।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने विनोद गड़रिया के बुलंदशहर मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उस पर करीब 40 मुकदमे दर्ज थे।
शामली जनपद में उस पर कई मुकदमे दर्ज होना बताया गया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। एसपी के मुताबिक गांव इस्सोपुर खुरगान से वह पहले ही चला गया था और मुजफ्फरनगर में उसका ठिकाना था। मुजफ्फरनगर में भी उस पर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed