फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police entangled in the mystery of murder or suicide, waiting for post mortem report

Shamli News: हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 03 Nov 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police entangled in the mystery of murder or suicide, waiting for post mortem report
शामली/गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता के पास बेरी के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी के बीच उलझी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस मामले में परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला जैनपुरी निवासी 35 वर्षीय सचिन उपाध्याय का शव शुक्रवार सुबह कस्बे के बस स्टैंड के निकट बेरी के पेड़ से लटका हुआ मिला था। मृतक के पिता महेंद्र ने अपने बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया था। युवक की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन पुलिस को अभी उनमें कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य नहीं मिल पाया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया और वीडियोग्राफी कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही युवक की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से भी अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed